चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में 1 मार्च को इंटरनेशनल स्तर की मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस मैराथन का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है।खेल डायरेक्टर सौरभ अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में विजेताओं को कुल एक करोड़ रुपये तक के अवॉर्ड दिए जाएंगे।मैराथन में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के हजारों प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। साथ ही दुनिया के कई नामी धावकों के भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है।यह मैराथन 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दूरी में आयोजित की जाएगी। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और खेल विभाग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।खेल विभाग ने बताया कि इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए रूट पहले ही फाइनल किया जा चुका है। मैराथन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8968443694 पर संपर्क किया जा सकता है।
You May Also Like
Chandigarh Housing Board के 42 हजार परिवारों को राहत नीड बेस्ड चेंज पॉलिसी फिर लागू
- Vishal
- February 27, 2026
मैक्स अस्पताल मोहाली में कैंसर इलाज की नई क्रांति, एडवांस्ड रेडिएशन थेरेपी तकनीक एज (3.0) हुई लॉन्च
- Vishal
- January 20, 2026
23 साल बाद मिला न्याय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने का दिया आदेश, देरी पर 5 लाख का जुर्माना तय
- Vishal
- February 12, 2026
चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई करने आया आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट का बेटा गिरफ्तार, 10.1 ग्राम आइस बरामद
- Vishal
- January 27, 2026