पंजाब 21 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली।संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 26 जनवरी को मोहाली जिले में बड़े स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। इसे लेकर किसान संगठनों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रैक्टर मार्च की रूपरेखा, रूट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि जिले में दो अलग-अलग ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेंगे।जानकारी के अनुसार, पहला ट्रैक्टर मार्च डेराबस्सी की ओर से निकाला जाएगा, जबकि दूसरा ट्रैक्टर मार्च चप्परचिड़ी से शुरू होगा। चप्परचिड़ी से निकलने वाला ट्रैक्टर मार्च चप्परचिड़ी से शुरू होकर लांडरा, गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना वाले चौक, एयरपोर्ट रोड से होते हुए एयरपोर्ट चौक पहुंचेगा और अंत में डेयरी के पास जाकर समाप्त होगा।संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि यह ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाला जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टरों के साथ मार्च में शामिल हों और संगठन द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। नेताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर मार्च के जरिए किसान अपनी मांगों और मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।बैठक में यह भी चर्चा की गई कि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं का कहना है कि ट्रैक्टर मार्च का उद्देश्य किसी तरह की अव्यवस्था फैलाना नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना है।संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ किया कि ट्रैक्टर मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसमें सभी किसान संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 26 जनवरी को होने वाले इस ट्रैक्टर मार्च को लेकर मोहाली जिले में किसानों के बीच उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

स्वर्ण मंदिर सरोवर में अनुचित आचरण का मामला SGPC सख्त, FIR दर्ज कराने की तैयारी, सिख समुदाय में रोष

पंजाब 24 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब अमृतसर। स्वर्ण मंदिर के…
Share to :

मोहाली में फिर चला बुलडोज़र फेज़ 3B2, 5 और 7 में बुधवार को हटें अतिक्रमण

पंजाब 21 जनवरी( जगदीश कुमार) मोहाली में नगर निगम, जीएमएडीए और पुलिस…
Share to :

यो यो हनी सिंह के ‘6-7’ वाले बयान से मचा बवाल, फैंस ने जोड़ा Karan Aujla और Badshah से

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी रैपर-सिंगर Yo Yo Honey…
Share to :

मोहाली में नगर निगम हाउस मीटिंग हंगामेदार, बी-रोड पर मैकेनिकल स्वीपिंग बंद होने पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली नगर निगम (MC) की…
Share to :