पंजाब 21 जनवरी( जगदीश कुमार) मोहाली में नगर निगम, जीएमएडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया। फेज़-8बी, इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-62 में सड़कों के किनारे बने पक्के शेड, ढाबे, खाने-पीने की दुकानें और तंदूर हटाए गए। इस दौरान करीब 35 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।इससे पहले फेज़-7 के रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में करीब 100 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है।नगर निगम ने स्पष्ट किया कि निजी मकानों से सटी सरकारी जमीन का उपयोग केवल सौंदर्यीकरण के लिए ही किया जा सकता है। निगम ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्रवाई का खर्च संबंधित मालिकों से वसूला जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली-लुधियाना हाईवे पर खौफनाक वारदात लूट का विरोध करने पर युवक को फ्लाईओवर से नीचे फेंका

पंजाब 15 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मोहाली-लुधियाना हाईवे पर गुरुवार…
Share to :

जालंधर बस स्टैंड के पास संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, निहंग सिंह ने पकड़ी देह व्यापार में लिप्त युवतियां

पंजाब 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) Jalandhar में बस स्टैंड…
Share to :

जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, सड़क पर मिला शव नशे की ओवरडोज की आशंका

पंजाब 9 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब Jalandhar में एक…
Share to :

पंजाब में किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन 3 दिन के लिए टला, गेहूं खरीद में देरी पर नाराजगी बरकरार

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 पंजाब में गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग…
Share to :