उदयपुर, 27 दिसंबर (जगदीश कुमार) शहरवासियों के लिए जरूरी सूचना है कि जलदाय विभाग के नगर उप खंड सप्तम के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में रविवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रेम नगर, न्यू भूपालपुरा क्षेत्र, यूआईटी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति तथा आयड़ क्षेत्र की डायरेक्ट जल सप्लाई रविवार, 28 दिसंबर को नहीं हो पाएगी।सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि 132 केवीए झाडोल जीएसएस में इलेक्ट्रिक शटडाउन प्रस्तावित होने के कारण इन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होगी। बिजली आपूर्ति बंद रहने से पंपिंग कार्य संभव नहीं हो पाएगा, जिससे जलदाय विभाग निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई नहीं कर सकेगा।विभाग ने बताया कि शटडाउन समाप्त होने के बाद सोमवार को संबंधित क्षेत्रों में पुनः जलापूर्ति की जाएगी। जलदाय विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से पानी का उचित भंडारण कर लें और अनावश्यक जल अपव्यय से बचें। साथ ही किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए विभाग से सहयोग बनाए रखने की भी अपील की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिरोमणि अकाली दल जिला मोहाली द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन

मोहाली 10 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली शिरोमणि अकाली दल जिला मोहाली की…
Share to :

पंचकूला में तेंदुए की दहशत, सेक्टर-6 में घर के पास दिखने से फैली अफरा-तफरी मौके पर पहुंची वन्यजीव विभाग की टीम

हरियाणा 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंचकूला में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से…
Share to :

फर्जी वीजा के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पांच राज्यों के लोग बने शिकार

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच,…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :