चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों के लिए बनाई गई Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच में खुलासा हुआ है कि चंडीगढ़ के एक निजी हेल्थ केयर सेंटर ने कुछ निजी अस्पतालों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया।हैरान करने वाला तरीका जांच में सामने आया कि अस्पताल में वास्तविकता में केवल एक वेंटिलेटर उपलब्ध था, लेकिन रिकॉर्ड में एक ही समय पर 4 से 5 मरीजों को उस पर भर्ती दिखाया गया। प्रत्येक मरीज के नाम पर 4 से 5 लाख रुपये तक के बिल तैयार कर वसूले गए।इसके अलावा, सामान्य मरीजों को गंभीर हालत में दर्शाकर ICU में भर्ती दिखाया गया, ताकि भारी-भरकम बिल बनाया जा सके।फर्जी मेडिकल रिपोर्ट का खेल
सेक्टर-38 वेस्ट स्थित हेल्थ केयर सेंटर के कार्यालय से इस पूरे फर्जीवाड़े का संचालन किया जा रहा था। बिना किसी वास्तविक जांच के मरीजों की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जाती थी। मरीजों को अंधेरे में रखकर उन्हें गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बताया जाता था। कई मामलों में मरीजों को यह तक जानकारी नहीं होती थी कि उन्हें कौन-से इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं या कौन-से टेस्ट किए जा रहे हैं।जांच का दायरा बढ़ा CBI को शुरुआती जांच में पुख्ता सबूत मिले हैं। अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और संभावना है कि कई बड़े निजी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।यह घोटाला न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि पूर्व सैनिकों के विश्वास के साथ भी बड़ा धोखा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :