पंजाब 3 मार्च 2026( जगदीश कुमार) मोहाली: Punjab Police के अंतर्गत मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के दिशा-निर्देशों पर थाना बलौंगी पुलिस ने लूटपाट और छीना-झपटी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पेरीविंकल ग्रेवाल के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार 27-28 फरवरी 2026 की रात एक व्यक्ति चंडीगढ़ से सवारी छोड़कर लौट रहा था। जब वह ‘AK फार्म’ के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसका रेडमी मोबाइल फोन तथा 2400 रुपये लूट लिए। घटना के बाद थाना बलौंगी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंस यादव (रायपुर, बलौंगी), पुष्पेंद्र (मूल निवासी यूपी, हाल निवासी बलौंगी), हैप्पी कुमार (सुनाम, संगरूर) और अजय कुमार (मूल निवासी बिहार, हाल निवासी बलौंगी) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 3 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 जुपिटर स्कूटर, विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल फोन, 2400 रुपये नकद, 2 चाकू और एक लोहे का दातर बरामद किया गया है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हथियारों के बल पर राहगीरों को डराकर मोबाइल और वाहन लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार 180 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के…

नशा तस्करों पर तेज होगी कानूनी कार्रवाई, पंजाब में स्थापित होंगी 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें; 385 पदों को कैबिनेट की मंजूरी

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 01 नवंबर 2026. पंजाब में नशा तस्करी से…

करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग, धार्मिक आस्था को राजनीति से ऊपर रखने का प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में पारित

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…

पंजाब को जल्द मिलेगा नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सिबिन सी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

पंजाब 3जनवरी (दैनिक खबरनामा) में जल्द ही नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)…