मोहाली | 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)पंजाब की लेडी ड्रग कंट्रोलर अफसर नवदीप कौर ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी देश का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित सुप्रा मिसेज नेशनल 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।नवदीप कौर का यह सफर आसान नहीं रहा। वह एक सिंगल मदर हैं और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण करीब 6 महीने तक बेड पर रहीं। डॉक्टरों ने दोबारा चल पाने को लेकर भी आशंका जताई थी, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के बल पर उन्होंने खुद को फिर से खड़ा किया।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 25 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि फाइनल में 12 देशों की एंट्री हुई। इस उपलब्धि के साथ नवदीप कौर आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में नवरात्र से पहले बाजारों में रौनक, पूजा सामग्री का कारोबार 2 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

चंडीगढ़, 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा): चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू…
Share to :

डीपीएस सेक्टर 40-सी का शानदार रिजल्ट दो छात्राओं ने 500 में 499 अंक हासिल कर रचा इतिहास

दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2027 शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम…
Share to :

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस 2 जगह बनाई थी साजिश, लोकल इनपुट से हुई टारगेट किलिंग

चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी…
Share to :

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय सिंह की हत्या: सिर के पीछे पॉइंट-ब्लैंक गोली, बंबीहा गैंग ने मूसेवाला कांड का बदला बताया

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम पॉइंट-ब्लैंक रेंज से सिर के पीछे…
Share to :