कानपुर | 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)कानपुर में महाराजगंज जेल में निरुद्ध कुख्यात भू-माफिया गजेंद्र सिंह नेगी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार को कानपुर पुलिस ने उसके खिलाफ 69.50 लाख रुपये की ठगी का एक और मामला दर्ज किया है। यह मामला करीब आठ साल पुराने फ्लैट और दुकानों के सौदे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
पीड़ितों के अनुसार, आरोपी गजेंद्र नेगी ने उन्हें दो दुकानें और एक फ्लैट दिलाने का झांसा दिया था। इस भरोसे पर पीड़ितों से अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये वसूल लिए गए, लेकिन न तो फ्लैट मिला और न ही दुकानों का कोई ठोस दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी टालमटोल करता रहा।
लंबे समय तक सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए और तथ्यों की पुष्टि होने पर संबंधित थाने में गजेंद्र नेगी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद है और उसके खिलाफ जमीन, फ्लैट और दुकान दिलाने के नाम पर ठगी के कई केस दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने एक सुनियोजित गिरोह के जरिए लोगों को निवेश और संपत्ति सौदों का लालच देकर रकम हड़पी।
पुलिस अब इस नए मामले में भी पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई। अधिकारियों का कहना है कि गजेंद्र नेगी के खिलाफ दर्ज मामलों की फाइलें खंगाली जा रही हैं और आगे और भी मुकदमे सामने आने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :