राजस्थान 2 जनवरी(दैनिक खबरनामा)टोंक जिले के पीपलू थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गहलोद गांव में हुए खूनी संघर्ष के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानलेवा हमले एवं हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में इससे पूर्व 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। ताजा गिरफ्तारी के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है।जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों ने एक राय होकर कालू जाट एवं मुकेश जाट पर जानलेवा हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश जाट को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में जाम भी लगाया था। इसके बाद पुलिस ने दबिश तेज करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फिलहाल पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दशहरा, दिवाली और छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत 1 सितंबर से बस टिकट बुकिंग शुरू, 20 सितंबर से चलेगी स्पेशल बसें

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला,…
Share to :

टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में 20वें ओवर पर बड़ा खुलासा, अक्षर बोले पांच छक्के तो नहीं खाता

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में…
Share to :

देशभर में LPG संकट गहराया एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, कई जगह चोरी और हंगामा, पैनिक बाइंग से हालात बिगड़े

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 देश के कई हिस्सों में एलपीजी (रसोई…
Share to :

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 चयन से पहले केएल राहुल और ईशान किशन सस्ते में आउट, विकेटकीपर रेस हुई और दिलचस्प

नई दिल्ली 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा )न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे…
Share to :