राजस्थान 15 जनवरी(दैनिक खबरनामा)राजस्थान सरकार द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर स्वदेशी’ मैराथन का आयोजन श्री बलराम उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, बस्सी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना और स्वदेशी चेतना का भाव जागृत करना रहा।इस अवसर पर जिला महामंत्री हेमंत मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वदेशी अपनाने और युवाओं को स्वदेशी वस्तुओं की खरीद के लिए प्रेरित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे युवाओं में देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होगी।कार्यक्रम के समापन पर जिला सह-संयोजक राजवीर सिंह गुर्जर ने सभी युवाओं एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
मैराथन कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य लालचंद शर्मा, पीयूष शर्मा, रवि मीणा, केशव चौधरी, केशव (पीटीआई), दिनेश सैनी, विक्की शर्मा, योगेश शर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

UCC पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी अब लंबित विचार करने का समय, लेकिन फैसला संसद का अधिकार

नई दिल्ली 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली समान नागरिक…
Share to :

ममतामई माता शांति देवी सद्भावना सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में ममतामई माता शांति…
Share to :

सीतानदी टाइगर रिजर्व में हाथी का हमला, अफसरों की जिप्सी का पिछला शीशा टूटा

मध्य प्रदेश 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) धमतरी मध्य प्रदेश सीतानदी टाइगर रिजर्व…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला रेलवे मजिस्ट्रेट की शक्तियों पर लगी सख्त सीमा, प्रशासनिक दखल पर रोक

नई दिल्ली फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली रेलवे प्रशासन और स्पेशल…
Share to :