उत्तराखंड 12 जनवरी (अपनी खबरनामा) उत्तराखंड के देहरादून में बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी तरीके से भारतीय पहचान दिलाने का संगठित खेल सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की व्यापक जांच के आदेश जारी किए हैं।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शहर औरआसपास के इलाकों में संचालित कुछ सीएससी के माध्यम से बांग्लादेशी
नागरिकों के आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि देहरादून में अब तक कितने ‘अवैध भारतीय’ बनाए जा चुके हैं।सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के पास से बरामद दस्तावेज तकनीकी रूप से वैध प्रतीत हो रहे थे, लेकिन जांच में इनके पीछे की पूरी प्रक्रिया फर्जी पाई गई। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वे न केवल देहरादून में रह रहे थे, बल्कि सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा रहे थे।जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी पहचान पत्र सीधे सिस्टम के जरिए बनाए गए। इसके लिए जानबूझकर गलत पते, फर्जी पारिवारिक विवरण और मनगढ़ंत पहचान संबंधी जानकारी फीड की गई। कई मामलों में स्थानीय स्तर पर होने वाली सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।अब जिला प्रशासन यह जांच कर रहा है कि किन-किन सीएससी से कितने फर्जी दस्तावेज जारी हुए, इसके बदले कितनी रकम ली गई और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :