हिमाचल प्रदेश 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से वन विभाग ने हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब किसान और भूमि मालिक अपनी खाली जमीन या निजी घासनियों पर पौधे लगाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकेंगे, बल्कि इसके बदले उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन भी मिलेगा।वन विभाग द्वारा तैयार इस योजना के अनुसार किसान स्वयं अपनी भूमि पर पौधरोपण करेंगे। विभाग किसानों को पौधे मुफ्त उपलब्ध कराएगा। साथ ही पौधा लगाने पर प्रति पौधा 20 रुपये और पौधा स्थापित होने के बाद 30 रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, पांच वर्षों के सफल मूल्यांकन के बाद लगभग 50 पौधों पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी सीधे भूमि मालिक के खाते में जमा कराई जाएगी। आगे चलकर पौधों की संख्या और वर्षों के आधार पर यह राशि और बढ़ाई जाएगी।
योजना के अंतर्गत फलदार पौधों को छोड़कर टाली, देवदार, चील, कचनार सहित इमारती लकड़ी देने वाले पौधों का रोपण किया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में कमी लाकर प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट के तहत यह योजना आगामी मानसून सीजन से लागू कर दी जाएगी। कोई भी किसान या भूमि मालिक अपनी खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण के लिए संबंधित वन विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकता है।वन विभाग के अनुसार यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल साबित

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :