उत्तराखंड 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड देहरादून से पांवटा साहिब के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा निर्मित किए जा रहे देहरादून–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस 44 किलोमीटर लंबे हाईवे के पूरी तरह चालू हो जाने के बाद देहरादून से पांवटा साहिब की दूरी मात्र 35 मिनट में तय की जा सकेगी।इस परियोजना के तहत यमुना नदी पर 1.17 किलोमीटर लंबा पुल बनाया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की ओर इस पुल के एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, प्रेमनगर नगर के पास बनाए जा रहे अंडरपास का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। इन दोनों कार्यों के पूर्ण होते ही हाईवे को आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2022 में स्वीकृति दी गई थी। इसकी कुल लागत 1640 करोड़ रुपये है और इसे दो चरणों (पैकेज) में पूरा किया जा रहा है।पहले चरण यानी पैकेज-वन के अंतर्गत पांवटा साहिब से मेदनीपुर तक लगभग 18.700 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया गया है, जिसकी लागत करीब 523.21 करोड़ रुपये है। इसी पैकेज में यमुना नदी पर 1.17 किलोमीटर लंबा पुल भी शामिल है, जो इस परियोजना का एक अहम हिस्सा है।दूसरे चरण यानी पैकेज-टू के तहत मेदनीपुर से बल्लुपर तक 26.100 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया गया है। इस चरण की कुल लागत लगभग 1093 करोड़ रुपये है। दोनों पैकेजों के पूरा होने से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच सीधा, सुरक्षित और तेज यातायात संभव हो सकेगा।
इस हाईवे के शुरू होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गंगनहर बंदी को लेकर श्रीगंगानगर में उच्च स्तरीय बैठक, सिंचाई व पेयजल व्यवस्था पर मंथन

राजस्थान 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) श्री गंगानगर गंगनहर में प्रस्तावित बंदी को…
Share to :

सादगी ही पहचान डिंपल यादव ने मनाया 48 वां जन्मदिन, पारिवारिक माहौल में केक काटा

उत्तर प्रदेश 30 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश मैनपुरी से सांसद…
Share to :

नववर्ष से पहले रीवा में पुलिस अलर्ट, SP शैलेंद्र सिंह चौहान ने शहर में उतरकर संभाली कमान

रीवा (मध्यप्रदेश) | 26 दिसंबर (जगदीश कुमार)आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा जिले…
Share to :

सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास…
Share to :