राजस्थान 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान सवाई माधोपुर।सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस, बाघ महोत्सव तथा देश में पहली बार आयोजित होने जा रहे अमरूद महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जिला कलेक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने दशहरा मैदान का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, किसानों
एवं आमजन के लिए आवागमन सुविधाओं सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा किसानों और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला कलेक्टर ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि यह आयोजन सवाई माधोपुर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बंगाल दौरे पर अमित शाह, टीएमसी सरकार के खिलाफ पेश करेंगे ‘अभियोगनामा’

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 28 मार्च…
Share to :

वार्ड परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों में रोष, जैतसर में उपतहसील प्रशासन के समक्ष किया जोरदार विरोध प्रदर्श

राजस्थान 6 जनवरी(दैनिक खबरनामा)ग्राम पंचायत जैतसर के अंतर्गत आने वाले गांव 1…
Share to :

इंडोनेशिया का बड़ा फैसला 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन लागू

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 इंडोनेशिया ने शनिवार से 16 साल से…
Share to :

असम को मिली नई रफ्तार डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा की नींव, अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, 284 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

असम 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) असम केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
Share to :