पंजाब 18 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब जीरकपुर थाना क्षेत्र के एयरोसिटी इलाके में शनिवार सुबह दिनदहाड़े लूट की एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई के चीफ मैनेजर सुधांशु कुमार को निशाना बनाते हुए न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि उन पर फायरिंग भी की। गनीमत रही कि गोली कार के शीशे में लग गई, जिससे पीड़ित की जान बच गई।पीड़ित सुधांशु कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी कार से घर से दफ्तर के लिए निकले थे। जैसे ही वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित स्लिप रोड पर पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया।पीड़ित के अनुसार, जैसे ही उन्होंने कार का शीशा नीचे किया, एक बदमाश ने उनका हाथ पकड़ लिया और जबरन उनके हाथ से सोने का कड़ा और गले से सोने की चेन खींच ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया और पिस्तौल तानकर उन्हें धमकाया। इसके बाद बदमाशों ने जबरन उनके सोने के गहने उतरवा लिए।पीड़ित ने बताया कि लूट के बाद जब उन्होंने कार भगा कर मौके से निकलने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली कार के शीशे में लग गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद घबराए हुए सुधांशु कुमार सीधे थाना जीरकपुर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद एयरोसिटी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली पीजी में युवती की आत्महत्या लिव-इन पार्टनर पर प्रताड़ना का आरोप, 24 दिन बाद केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक पीजी में…
Share to :

13 साल बाद गमाडा की नई पेशकश न्यू चंडीगढ़ में 5,500 रुपये प्रति वर्ग गज में मिलेंगे प्लॉट, फरवरी 2026 में लॉन्च होगी ईको सिटी-2

मोहाली 13 जनवरी (जगदीश कुमार)ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) 13 साल…
Share to :

मोहाली में एलआईसी के ‘निवेश भवन’ का शिलान्यास, आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेगा

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सर्कल कार्यालय के तहत…
Share to :

इशारे करने पर सिंगर ने दी चेतावनी अभी छोड़ रही हूं, शो खराब नहीं करना चाहती”

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब लुधियाना से मुनीश वशिष्ठ। पंजाबी सिंगर…
Share to :