पंजाब 26 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने आज फेज-4 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से श्रद्धालुओं की 7वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर संगतों के लिए 7वीं बस रवाना करना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जो इस योजना की सफलता का प्रमाण है।उन्होंने बताया कि दो रात और तीन दिन की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर के दर्शन करेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जनसेवा के लिए और शक्ति प्रदान हो।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनकल्याण के लिए 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है, जिसके कार्ड बनाने का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धैर्य और सहयोग बनाए रखें, क्योंकि पार्टी से ऊपर उठकर हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि रसोई घर योजना के तहत लगभग 40 लाख परिवारों को आटा, दाल और अन्य आवश्यक घरेलू सामान उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पूरे प्रदेश में 3500 से अधिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 35 मैदान मोहाली विधानसभा क्षेत्र में बन रहे हैं।विधायक ने कहा कि पहली बार नहरी पानी आम किसानों के खेतों तक पहुंचाया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अपने अधिकांश चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं और महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता भेजने की गारंटी को भी आगामी बजट में लागू किया जाएगा।इस मौके पर स्टेट अवॉर्डी फूलराज सिंह (हल्का कोऑर्डिनेटर), गुरमुख सिंह सोहल, अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरविंदर सिंह पिंकी, शरणजीत कौर (ब्लॉक प्रधान), बलविंदर सिंह, गुरदियाल सिंह ढिल्लों, सरबजीत सिंह और दयाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :