Gold bars are placed on a pile of gold coins

चंडीगढ़ 19 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए एक अस्थायी नाके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से 1.214 किलोग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.81 करोड़, और ₹1.42 करोड़ की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार को रूटीन चेकिंग के दौरान रोका गया था। कार चालक जगमोहन जैन पुलिस को देखकर घबराया हुआ दिखाई दिया और जांच से बचने के लिए गलत दिशा में वाहन मोड़कर भागने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रैफिक के कारण वह सफल नहीं हो सका। शक होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में सोना और नकदी मिली।आरोपी सोने और नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक कारण पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सोना और नकदी जब्त कर ली और कार को भी कब्जे में ले लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से बरामद संपत्ति के स्रोत की जांच की जा रही है। इस मामले में हवाला लेनदेन, कर चोरी या अन्य अवैध वित्तीय गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए अन्य संबंधित एजेंसियों को भी शामिल किया गया है।फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और दस्तावेजों व वित्तीय लेनदेन की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :