चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और जनसेवा के जज्बे की सराहना की।पीएम मोदी ने लिखा, “जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनका जमीनी अनुभव राज्य के परिवारजनों के लिए अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।साधारण कार्यकर्ता से सत्ता के शिखर तक
नायब सिंह सैनी की राजनीतिक यात्रा एक आम कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक संघर्ष, मेहनत और समर्पण की मिसाल है। सादगी, ईमानदारी और जमीन से जुड़े रहने की पहचान रखने वाले सैनी ने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया है।
छात्र जीवन से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे नायब सिंह सैनी ने संगठन में रहकर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक का सफर तय किया। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और जनता से सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी।जनसेवा को बनाया राजनीति का आधार अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा जनहित और विकास को प्राथमिकता दी। सांसद रहते हुए हो या मुख्यमंत्री बनने के बाद, नायब सैनी ने हरियाणा के विकास, गरीब कल्याण और युवाओं के भविष्य को लेकर कई अहम फैसले लिए।
ऊर्जावान नेतृत्व की नई पहचान मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को नई दिशा दी। उनकी कार्यशैली ने उन्हें प्रदेश में एक सुलभ और जनप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित किया।56वें जन्मदिन पर पूरे प्रदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :