मध्य प्रदेश 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश रीवा। अमहिया थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नरेंद्र नगर क्षेत्र में एक युवक स्कूटी पर नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से खड़ा है।मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए अमहिया पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्कूटी में रखी नशीली कफ सिरप बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से हड्डियां कमजोर, हिप फ्रैक्चर का खतरा 10.5% तक बढ़ा अध्ययन

दैनिक खबरनामा 17 मार्च 2026 अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के बढ़ते सेवन को लेकर…
Share to :

लोकसभा में भारी हंगामा, स्पीकर ओम बिरला सख्त— बोले पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना

नई दिल्ली 5 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। संसद के बजट…
Share to :

नववर्ष से पहले रीवा में पुलिस अलर्ट, SP शैलेंद्र सिंह चौहान ने शहर में उतरकर संभाली कमान

रीवा (मध्यप्रदेश) | 26 दिसंबर (जगदीश कुमार)आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा जिले…
Share to :

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय लालगढ़ जाटान में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान लालगढ़ जाटान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय…
Share to :