नई दिल्ली 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली।
चांदी की कीमतों में बीते दो से तीन दिनों से लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के दबाव का सीधा असर चांदी के भाव पर पड़ रहा है। बजट वाले दिन शुरू हुई गिरावट का सिलसिला आज 2 फरवरी 2026 को भी जारी रहा। बाजार खुलते ही चांदी के दाम एक बार फिर लुढ़क गए, जिससे निवेशकों और गहने खरीदने वालों का ध्यान इस ओर गया है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की कीमत करीब 9 प्रतिशत गिरकर 23,908 रुपये टूट गई और यह 2,41,744 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे एक दिन पहले भी चांदी में तेज गिरावट दर्ज की गई थी, जब यह 26,273 रुपये घटकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।अगर बीते कुछ दिनों की बात करें तो चांदी अपने लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम से अब तक 36 प्रतिशत से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। शुक्रवार को जहां चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरकर 2,91,911 रुपये पर आई थी, वहीं एक ही दिन में इसमें करीब 30 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले गुरुवार को चांदी करीब 9 प्रतिशत उछलकर 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव साफ नजर आ रहा है। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 31 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 78.531 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। वहीं बाजार रिपोर्ट्स के मुताबिक घरेलू बाजार में कुछ जगहों पर चांदी के भाव 3 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास भी देखे जा रहे हैं।इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी का भाव घटकर 2,65,751 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों,डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते चांदी में यह तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
आगे हम आपको देश के प्रमुख शहरों जैसे पटना,लखनऊ, मुंबई,दिल्ली समेत अन्य शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी देंगे। बाजार खुलने के बाद जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होगा, रेट्स अपडेट होते रहेंगे। चांदी के गहने खरीदने वाले और निवेशक अपने शहर के ताजा भाव पर नजर बनाए रखें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :