मध्य प्रदेश 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा जिले के नवीन न्यायालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पार्किंग व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से नाराज वकीलों ने जमकर नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। प्रदर्शन के कारण न्यायालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया, जिससे दूर-दराज से पेशी पर आए पक्षकारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि रीवा जिले के इस नवीन न्यायालय परिसर में न तो पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है और न ही पेयजल, शौचालय और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पार्किंग को लेकर रोजाना विवाद की स्थिति बनती है, जिससे न्यायिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। वकीलों का आरोप है कि वे पिछले चार महीनों से लगातार इन समस्याओं को जिला एवं न्यायालय प्रशासन के सामने उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।
इसी नाराजगी के चलते सैकड़ों अधिवक्ता एकजुट होकर न्यायालय परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं की मुख्य मांग थी कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए स्वयं प्रधान न्यायाधीश मौके पर आएं। वकीलों का कहना था कि जब तक शीर्ष स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रधान न्यायाधीश की ओर से उनके प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाइश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि, अधिवक्ता इस आश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका कहना था कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और स्थायी समाधान की आवश्यकता है।प्रदर्शन के चलते न्यायालय में कई मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी, जिससे पक्षकारों को बिना काम हुए लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
फिलहाल न्यायालय प्रशासन द्वारा स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अधिवक्ताओं की मांगों पर क्या निर्णय होता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मनरेगा के बाद UPA के दो और कानूनों में बदलाव की तैयारी, शिक्षा और खाद्य सुरक्षा कानून पर केंद्र का फोकस

नई दिल्ली 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली केंद्र सरकार मनरेगा के…
Share to :

अर्धकुंभ मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे विचार-विमर्श

उत्तरा खण्ड 9 जनवरी( दैनिक खबरनामा)हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ मेले…
Share to :

Hardeep Singh Puri का बयान देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित

नई दिल्ली 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली में Hardeep…
Share to :

कनाडा बस हादसा केस 16 मौतों के दोषी ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिद्धू की डिपोर्टेशन पर रोक, कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 कनाडा के चर्चित हंबोल्ट ब्रोंकोस बस हादसे…
Share to :