नई दिल्ली 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का आरोप है कि जर्मनी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद राहुल गांधी अब वियतनाम के दौरे पर गए हैं, जहां वह “भारत विरोधी सोच रखने वाले लोगों के मेहमान” बनकर देश के खिलाफ बयान देने वाले हैं।शनिवार (3 जनवरी 2026) को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का एक ही पैटर्न रहा है—विदेश जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले जर्मनी में भी राहुल गांधी ने ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिन्हें बीजेपी “भारत के दुश्मन” करार देती है।सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन आमंत्रित करता है और किन मंचों से वह भारत के आंतरिक मामलों पर बयान देते हैं। उन्होंने कहा, “देश जानना चाहता है कि राहुल गांधी बार-बार विदेश जाकर भारत के खिलाफ क्यों बोलते हैं और उनके पीछे किसका एजेंडा काम कर रहा है।”बीजेपी प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और संस्थाओं को लेकर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, जिससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचता है।हालांकि, इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी के वियतनाम दौरे और बीजेपी के आरोपों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
राजनीतिक गलियारों में इस बयानबाजी के बाद एक बार फिर विदेश नीति और नेताओं के अंतरराष्ट्रीय दौरों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :