पंचकूला 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंचकूला में फुटपाथ पर सो रहे एक कबाड़ी की पत्थर मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। यह सनसनीखेज वारदात 14 जनवरी को गांव कुण्डी, सेक्टर-20 क्षेत्र में सामने आई थी।14 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कुण्डी इलाके में फुटपाथ पर एक पेड़ के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर अहम साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक की पहचान टीटू, निवासी जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार जीरकपुर के रूप में हुई।जांच के दौरान मृतक की पत्नी ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति गुजर-बसर के लिए गांव कुण्डी व सेक्टर-20 क्षेत्र में कबाड़ इकट्ठा करता था और अक्सर फुटपाथ पर ही सो जाता था। 14 जनवरी को उसे सूचना मिली कि उसके पति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 103(2) व 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच को आगे बढ़ाते हुए 18 जनवरी को थाना सेक्टर-20 के प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के नेतृत्व में जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को सेक्टर-20 श्मशान घाट के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार होने की योजना बना रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज निवासी मोहाली (पंजाब), दिनेश कुमार उर्फ भोला निवासी मोहाली (पंजाब), बादल निवासी गांव कुण्डी तथा राजकुमार निवासी गांव कुण्डी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच रजाई छीने जाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर मौके पर पड़े पत्थरों से टीटू के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।इस मामले में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके और यह भी पता लगाया जा सके कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :