हरियाणा 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा सरकार ने करीब 70 हजार बुजुर्गों की रोकी गई पेंशन फिर से जारी कर दी है। नवंबर माह की पेंशन शनिवार को जारी कर दी गई, जबकि दिसंबर की राशि सोमवार तक खातों में पहुंचने की बात कही गई है। साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि अब सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सहायता राशि हर महीने की 10 तारीख को नियमित रूप से जारी की जाएगी।दरअसल, समाज कल्याण विभाग ने नवंबर में सत्यापन के दौरान उम्र और आय संबंधी गड़बड़ियों के संदेह में हजारों पेंशन रोक दी थीं। आरोप था कि कुछ लाभार्थी गलत जानकारी देकर पेंशन ले रहे हैं या परिवार के अन्य सदस्य भी समान लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी कार्रवाई के तहत नवंबर और दिसंबर में लगभग 70 हजार पेंशन होल्ड कर दी गईं।मामला तूल पकड़ने पर विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन की घोषणा की, वहीं इनेलो और जजपा ने भी आंदोलन का ऐलान किया।विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सत्यापन पूरा होने तक किसी भी पात्र बुजुर्ग की पेंशन न रोकी जाए और सभी की राशि तुरंत जारी की जाए।
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, हालांकि यह घोषणा नवंबर में की गई थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बिना उनकी अनुमति किसी की पेंशन बंद न की जाए। यदि पात्रता पर संदेह हो तो लाभार्थी को सूचना देकर स्पष्टीकरण का अवसर दिया जाए और भुगतान जारी रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रैपर बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ पर मामला दर्ज, पंचकूला पुलिस ने शुरू की LOC जारी करने की प्रक्रिया

हरियाणा 8 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में विवादित गाने…

हरियाणा BJP विधायक का अनोखा वादा “वोट दो, शादी करवाऊंगी”

दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 हरियाणा के रेवाड़ी में निकाय चुनाव प्रचार…

पंचकूला में ITBP जवान की हार्ट अटैक से मौत मंदिर जाते समय गिरा, प्रमोशन से पहले टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 हरियाणा के पंचकूला में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस…

हरियाणा में बड़ा बुलडोजर एक्शन 21.5 एकड़ में फैली 6 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, 27 निर्माणाधीन ढांचे गिराए

अंबाला 3जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा के अंबाला जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ…