चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। नगर निगम के आगामी चुनावों में मेयर पद के लिए सीधा त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तीनों दलों ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा और सभी पार्टियां स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरेंगी।कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद के लिए गुरप्रीत सिंह गाबी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए सचिन गालव और डिप्टी मेयर पद के लिए निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस का मेयर पैनल आज दोपहर 1 बजे नगर निगम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेगा।आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 25 से पार्षद योगेश ढींगरा को प्रत्याशी बनाया है। सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 29 से मुन्नवर खान और डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 1 से जसविंदर कौर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।आप का पैनल आज शाम 4 बजे नामांकन दाखिल करेगा।वहीं,भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए सौरभ जोशी को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से भी चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।तीनों प्रमुख दलों द्वारा अलग-अलग प्रत्याशी घोषित किए जाने से चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मेयर पद का मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर निगम परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इस चुनाव को सत्ता संतुलन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026