चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-22 में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के पैटर्न व पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कमल गुप्ता, वर्तमान प्रधान विक्रम चोपड़ा, महासचिव जितेंद्र सिंह दादरा, तरलोचन सिंह बिट्टू, गौरव कंसल सहित अनेक वरिष्ठ व सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता की।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को लोहड़ी और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े सदस्यों ने रियल एस्टेट सेक्टर से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की और नववर्ष के आगमन के बावजूद लंबित मुद्दों के समाधान न होने पर चिंता व्यक्त की।प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शेयर-वाइज रजिस्ट्री सहित अन्य लंबित मांगों को शीघ्र हल करने की अपील की, ताकि रियल एस्टेट सेक्टर को राहत मिले और कार्यप्रणाली सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

स्वामी दयानंद सरस्वती की तलवार बनो, नशे के दानव का संहार करो: योगी सूरी ने एमसीएम की छात्राओं से किया आह्वान

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 5 अगस्त: युवाओं से नशामुक्त भारत के अग्रदूत बनने…

पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा

चंडीगढ़ 9 मार्च2026 (जगदीश कुमार) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं…

बिक्रम मजीठिया समेत 9 आरोपियों ने चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी से मांगी छूट, भोग समारोह और सुप्रीम कोर्ट पेशी का दिया हवाला

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल रहे…

पीयू में फीकी पड़ी होली की रौनक, डीजे पर रोक से छात्रों में नाराजगी

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के Panjab University, चंडीगढ़…