उत्तर प्रदेश 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एसटीएफ (लखनऊ यूनिट) और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी जसवंत आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। जसवंत पर अपने ही दामाद सूरज के साथ मिलकर एक महिला की निर्मम हत्या करने और घर से लाखों रुपये की लूट करने का गंभीर आरोप था। यह सनसनीखेज वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरन्द नगर मोहल्ला निवासी सुनीता श्रीवास्तव के घर में हुई थी,जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया था।पुलिस के मुताबिक,जसवंत पेशे से राजमिस्त्री था और घटना के समय वह अपने दामाद सूरज के साथ सुनीता श्रीवास्तव के घर पर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान दोनों ने पहले से साजिश रचकर महिला की हत्या की और घर में रखी नकदी व कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद से ही जसवंत फरारी काट रहा था,जिस पर पुलिस ने ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।करीब चार माह पहले पुलिस ने जसवंत के दामाद सूरज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जसवंत पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था। उसकी तलाश में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।इसी कड़ी में एसटीएफ लखनऊ को मुखबिर से सूचना मिली कि जसवंत कन्नौज के बेहरिन गांव के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बेहरिन गांव के पास जसवंत की बाइक अचानक खराब हो गई, जिससे वह मौके पर ही फंस गया और पुलिस ने उसे घेरकर दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद जसवंत को सदर कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से न सिर्फ हत्या और लूट के मामले का बड़ा सिरा जुड़ गया है, बल्कि इस अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी और पीड़ित परिवार को न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :