राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के हनुमानगढ़ वाली 12 विशिष्ट शख्सियतों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शिक्षा, खेल, प्रशासन, पुलिस, बिजली, जल संसाधन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को समर्पित रहा।खेल जगत से भारत पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी सुनील कुमार और मां सरस्वती कॉलेज की खिलाड़ी गगनदीप कौर को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला। व्यापार जगत से व्यापार मंडल अध्यक्ष नागर गर्ग एवं उनकी कार्यकारिणी को व्यापारिक और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक सेवाओं में जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कैलाश जाट, जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार जाखड़, तथा उपतहसील के कानूनगो तैन सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया गया।पुलिस विभाग से पुलिस थाना जैतसर के कांस्टेबल पवन कुमार और सुरेंद्र कुमार को कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जोधपुर विद्युत वितरण निगम से अनिल कुमार को बेहतर विद्युत सेवाओं हेतु सम्मान मिला।महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से आंगनबाड़ी केंद्र बुगिया की बलजिंदर कौर, शिक्षा विभाग से सरकारी प्रबोधक पतराम सुथार तथा एलसी अध्यापक ओमप्रकाश को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त जल संसाधन विभाग हनुमानगढ़ द्वारा दलजीत सिंह रंधावा को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को प्रेरणा मिलती है और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मार्गदर्शन मिलता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

वीडियो कॉल पर आख़िरी बातचीत, असम में तैयारी कर रहे कानपुर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार )कानपुर के 23 वर्षीय छात्र की असम…
Share to :

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। संसद के बजट…
Share to :

उत्तराखंड में आज रात से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड में मौसम एक बार…
Share to :

धान घोटाले और महंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ भाकियू का बड़ा आंदोलन, 5 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन

हरियाणा 3 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के भारतीय किसान यूनियन…
Share to :