हरियाणा 3 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों का बड़ा विरोध प्रदर्शन 5 फरवरी को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा।भाकियू जिला पंचकूला के प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन के दौरान हरियाणा सरकार से प्रदेश में हुए कथित धान घोटाले का पूरा हिसाब मांगा जाएगा। इसके साथ ही लगातार महंगी होती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और आम जनता बुरी तरह प्रभावित हो रही है, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इसी के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।नरेंद्र सिंह ने दावा किया कि इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से भारी संख्या में किसान और मजदूर शामिल होंगे। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केन्या में अगवा जालंधर का युवक सुरक्षित रिहा, 58 लाख की फिरौती मांगी थी

दैनिक खबरनामा | 13 अगस्त | जालंधर: विदेश में रोजगार की तलाश…

सोनम वांगचुक की तबीयत गंभीर, 19वें दिन डॉक्टरों ने जताई स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता

दैनिक खबरनामा 16 जुलाई नई दिल्ली : नीट पेपर लीक और परीक्षा…

ई20 पेट्रोल पर उठे सवालों का गडकरी ने दिया जवाब, बोले- एक भी वाहन बताइए जिसे नुकसान हुआ हो

  दैनिक खबरनामा 7 जुलाई नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग…

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा, पंजाब में बठिंडा में ठिठुरन

नई दिल्ली 9 जनवरी( दैनिक खबरनामा )उत्तर भारत में भीषण ठंड का…