चंडीगढ़ 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियातन कई सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई और बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 का मॉडल स्कूल शामिल हैं। जैसे ही ई-मेल की सूचना मिली, चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एसएसपी, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।सुरक्षा कारणों के चलते सेक्टर-7 स्थित केबी डीएवी स्कूल, सेक्टर-47 मॉडल स्कूल,सेक्टर-22 मॉडल स्कूल, रिहान इंटरनेशनल स्कूल और विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 को भी तत्काल खाली करा लिया गया। इन सभी स्कूल परिसरों में पुलिस ने गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किस लोकेशन से और किस उद्देश्य से भेजी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।चंडीगढ़ पुलिस ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार
- Vishal
- January 8, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026