राजस्थान 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के बूँदी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिकाओं और नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे आवास निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के विभिन्न चरणों के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संख्या, स्वीकृत प्रकरणों और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।बैठक में यह भी बताया गया कि कई लाभार्थियों को योजना के तहत प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है। इस पर जिला कलेक्टर ने नियमों के अनुसार पात्र लाभार्थियों को द्वितीय किस्त शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए, ताकि आवास निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने शहरी क्षेत्र के पात्र रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि उन्हें आर्थिक मजबूती मिल सके।समीक्षा बैठक में नगर परिषद आयुक्त धर्मेंद्र मीणा, एलडीएम राजीव गुप्ता सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :