मध्य प्रदेश 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गाडरवारा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स कबाड़ियों को बेचते थे।मामला शासकीय अस्पताल गाडरवारा की पार्किंग से जुड़ा है,जहां से 29 जनवरी 2026 को प्रार्थी उमेश कहार की बजाज बॉक्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP20-KB-4489 चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना गाडरवारा में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक के पार्ट्स कबाड़ियों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी नर्मदा प्रसाद कुशवाहा ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी नीलेश चौधरी के साथ मिलकर बाइक चोरी की और उसके पार्ट्स चीचली निवासी शिवम उर्फ गोलू ताम्रकार को बेच दिए।
पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स जप्त कर आरोपी नर्मदा प्रसाद कुशवाहा (35 वर्ष) निवासी ढुरसुरी, नीलेश चौधरी (27 वर्ष) निवासी बारहा ढाना और शिवम उर्फ गोलू ताम्रकार (28 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, चीचली को धारा 303(2), 238, 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।इस कार्रवाई के साथ ही कबाड़ी नेटवर्क पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बिना नंबर, बिना आरसी और बिना किसी वैध दस्तावेज के चोरी की बाइक और उसके पार्ट्स आखिर कौन खरीद रहा है, यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :