पंजाब 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के अमृतसर के हल्का बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है। सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुद्वारे से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंग गलियों में बिखरे हुए मिले।घटना की सूचना मिलते ही गांव में रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि लगभग सुबह 7:30 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों को शांत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया है कि कुछ शरारती तत्वों ने पहले तार काटे और उसके बाद गुरुद्वारा परिसर में तोड़फोड़ की। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंगों को बाहर फेंक दिया गया।घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।डीएसपी अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा साहिब तथा आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सुरागों को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली मेयर ने AAP सरकार पर लगाया विकास कार्य रोकने का आरोप

मोहाली 15 जनवरी( जगदीश कुमार)मोहाली। मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू के…
Share to :

18 की उम्र, विदेश नहीं भैंसों पर भरोसा पंजाब का लड़का जो महीने में कमा रहा 6 लाख

पंजाब 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब जब ज़्यादातर किशोर IELTS,…
Share to :

नयागांव में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के खिलाफ लोगों का गुस्सा, नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन

पंजाब 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के…
Share to :

पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन बने कीमती भगत, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की मौजूदगी में संभाला पद

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली से नगर में…
Share to :