मोहाली 15 जनवरी( जगदीश कुमार)मोहाली। मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में नगर निगम के पार्षदों ने मंगलवार को पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कुलवंत सिंह से मुलाकात कर निजी हाउसिंग सोसायटियों में विकास कार्यों की अनुमति देने की मांग की।इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि मोहाली की लगभग 35 से 40 हाउसिंग सोसायटियों में आम आदमी पार्टी (AAP)की पंजाब सरकार द्वारा अनुमति सीमित किए जाने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं।मेयर ने बताया कि होमलैंड सोसायटी, पंचम सोसायटी, मोहाली कोऑपरेटिव सोसायटी और गुरु तेग बहादुर सोसायटी सहित कई निजी कॉलोनियां वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। इन क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत, पार्कों का रखरखाव, जल निकासी व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट और सीवरेज जैसे जरूरी विकास कार्य लंबित पड़े हैं।उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिनियम की धारा 82/3 के तहत इन कार्यों को कानूनी रूप से कराया जा सकता है, इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सिद्धू ने दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इन सोसायटियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए थे।
“लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद न केवल वे कार्य अधूरे रह गए, बल्कि अब तक किसी भी नई विकास परियोजना पर एक भी रुपये का खर्च नहीं किया गया है,” मेयर ने आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 विदेशी पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़/अमृतसर, 27 अक्टूबर 2026. पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस…

बठिंडा में रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला ASI का सिर फूटा, सिपाही घायल

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 बठिंडा पंजाब के बठिंडा जिले में नशा…

पंजाब में ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सोलर कैमरों से सेना की गतिविधियों पर नजर

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर)…

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग सख्त, उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुरू ने लुधियाना में की व्यापक समीक्षा

दैनिक खबरनामा | लुधियाना, 8 जुलाई 2026. विशेष पुनरीक्षण समीक्षा (एसआईआर)-2026 के…