चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सौरव जोशी को कुल 18 वोट मिले, जिसके साथ ही वे चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए। मतदान से पहले ही भाजपा पार्षदों ने सौरव जोशी को जीत की बधाई देना शुरू कर दिया था।इस बार मेयर चुनाव सीक्रेट बैलेट वोटिंग के बजाय पार्षदों के हाथ खड़े कराकर कराया गया। यह पहला मौका था जब मेयर पद के लिए तीनों प्रमुख पार्टियों ने अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इससे पहले हुए दो चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन था।वहीं कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार के पक्ष में एक सांसद समेत सात लोगों ने मतदान किया। मेयर चुनाव के बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए भी वोटिंग कराई जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

घर के आंगन से रेलवे स्टेशन तक चंडीगढ़ के लापता बच्चे यूपी में सुरक्षित मिले चंडीगढ़

25 दिसंबर | जगदीश कुमार घर के बाहर खेलते दो मासूम और…
Share to :

हौसले की उड़ान आईसीयू से सीधे एग्जाम हॉल पहुंची चंडीगढ़ की कनिष्का, स्ट्रेचर पर दिया फिजिक्स का पेपर

चंडीगढ़ 21 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) Chandigarh की 17 वर्षीय छात्रा…
Share to :

नए साल के जश्न में डूबा चंडीगढ़ का सेक्टर-17, उमड़ी

चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार )नए साल के आगमन पर आज चंडीगढ़…
Share to :

29 जनवरी को चंडीगढ़ को मिलेगा नया मेयर, चुनाव कार्यक्रम घोषित

चंडीगढ़ 17 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी…
Share to :