मध्य प्रदेश उन्नति जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्यप्रदेश गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता सोनी एवं डॉ. सूरज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में 19 लोग तंबाकू का सेवन करते हुए पाए गए, जिन पर कुल 1850 रुपये का जुर्माना लगाया गया।कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ गर्भवती महिलाएं भी तंबाकू का सेवन कर रही थीं। टीम ने उन्हें विशेष काउंसलिंग के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों और गर्भस्थ शिशु पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आज से सिगरेट-पान मसाला महंगे, सरकार ने लागू किया नया टैक्स स्ट्रक्चर कीमतें 70 रुपये तक पहुंचने के आसार

नई दिल्ली 1 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली आज से…
Share to :

बीकानेर में स्कूल के पहले दिन 4 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची; सर्जरी की तैयारी

राजस्थान 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) राजस्थान के बीकानेर जिले के…
Share to :

आस्था, आत्मीयता और आक्रामक जनसंपर्क तस्वीरों में कैद PM मोदी का 2025 का सफर

अयोध्या 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)अगर 2025 को तस्वीरों में देखा जाए, तो…
Share to :

92 साल की उम्र में मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92…
Share to :