चंडीगढ़ 19 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने और राहगीरों की आवाजाही में बाधा डालने वालों के खिलाफ 71 चालान काटे गए, जबकि 16 वाहनों सहित अन्य सामान जब्त किया गया।कार्रवाई के तहत सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 25 चालान किए गए और अवैध रूप से लगी रेहड़ी-फड़ियों को हटाया गया। वहीं सेक्टर-28 के मोटर मार्केट में सड़क किनारे मरम्मत कार्य के चलते किए गए अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए 16 वाहनों को कब्जे में लिया गया।इसके अलावा सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में भी निगम की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यहां से 7 वाहन और नारियल से लदे 3 ट्रक जब्त किए गए। टीम ने मौके से जैक, रबिंग मशीन और सीट कवर सहित अन्य उपकरण भी अपने कब्जे में लिए।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महिला दिवस पर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी

चंडीगढ़ 8 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला…
Share to :

चंडीगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह बैंड-बाजा और बारात के बीच 4 जोड़ों ने लिए सात फेरे

चंडीगढ़ 12 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) राजस्थान परिषद चंडीगढ़ एवं श्री राधा…
Share to :

चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, ई-मेल से मिली चेतावनी कई सरकारी-प्राइवेट स्कूल खाली, पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन जारी

चंडीगढ़ 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में मंगलवार को उस वक्त…
Share to :

चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन कुछ नहीं मिला संदिग्ध

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित…
Share to :