चंडीगढ़ 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) होली के दिन चंडीगढ़ में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की हत्या हो जाने से शहर में सनसनी फैल गई। रंगों के त्योहार के बीच हुई इन वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।पहला मामला मक्खन माजरा इलाके का है, जहां 21 वर्षीय अंकित की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अंकित मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था और चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। परिवार के अनुसार घर में उसकी बहन की शादी तय थी और वह शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। होली के दिन अंकित अपने दोस्तों के साथ रंग खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों—अरविंद, बॉबी, सचिन, करण और उनके साथियों—ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुनील कुमार ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है।
दूसरी घटना में सड़क से गुजर रहे दो युवकों को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जब दोनों युवकों ने चालक से बहस की तो वाहन में मौजूद लोगों ने उन्हें जबरन अंदर खींच लिया। एक युवक मौके से किसी तरह भाग निकला, जबकि दूसरे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और आरोपी शव फेंककर फरार हो गए।
तीसरी घटना में भी मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। लगातार तीन हत्याओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर दो शिक्षकों की मौत, 18 वर्षीय चालक गिरफ्तार

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार…
Share to :

पंजाब में ‘सेहत की गारंटी’ मान सरकार लाई 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, हर परिवार को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार…
Share to :

आम कार्यकर्ता से CM तक 56वें जन्मदिन पर जानिए नायब सिंह सैनी की संघर्षभरी सियासी कहानी

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री…
Share to :

चंडीगढ़ में ज़मीन पर नहीं दिख रहा मनरेगा, फिर भी G Ram G को लेकर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने 11 जनवरी को विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ 8 जनवरी( दैनिक खबरनामा )केंद्र सरकार की प्रमुख ग्रामीण रोजगार योजनाएं…
Share to :