चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा सेक्टर-25 और सेक्टर-38 के पास शाहपुर लाइट प्वाइंट पर हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए Government Multi Specialty Hospital Sector 16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हरभजन सिंह के रूप में हुई है। वह फूड डिलीवरी ऐप Swiggy में पार्ट-टाइम काम करता था और साथ ही एसी रिपेयर का काम भी करता था। हरभजन मोहाली जिले के नया गांव में किराए पर रहता था और मूल रूप से Raebareli का रहने वाला था।मृतक के भाई कुशलेश सिंह ने बताया कि हरभजन को रात में एक डिलीवरी ऑर्डर मिला था। वह सेक्टर-25 से ऑर्डर लेकर डिलीवरी देने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार काले रंग की थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।कुशलेश सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद थार गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें मिली थीं, जिससे शक है कि चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। उनका आरोप है कि पुलिस ने रात में कोई कार्रवाई नहीं की और परिवार को पूरी रात इंतजार करना पड़ा।उन्होंने यह भी कहा कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, जबकि आरोपी चालक को थाने के अंदर बैठाकर रखा गया था।इस मामले में Dheeraj Kumar ने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर किसी पुलिसकर्मी द्वारा बदसलूकी की शिकायत सही पाई गई तो उनसे भी पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर दो शिक्षकों की मौत, 18 वर्षीय चालक गिरफ्तार

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार…
Share to :

चंडीगढ़ का बजट प्रस्ताव तैयार, केंद्र से 1,396 करोड़ रुपये अतिरिक्त की मांग

चंडीगढ़ 11 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ वर्ष 2026-27 के लिए चंडीगढ़ प्रशासन…
Share to :

निलंबित पंजाब DIG भुल्लर की जमानत याचिका CBI कोर्ट ने खारिज की

चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार) स्थित विशेष CBI अदालत ने शुक्रवार को…
Share to :

बीजेपी भवन सेक्टर-37 में मनाई गई एकजुटता की दूरी, पंजाब बीजेपी प्रधान की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भवन…
Share to :