चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार) स्थित विशेष CBI अदालत ने शुक्रवार को कथित रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार निलंबित पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी।CBI द्वारा जारी बयान के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित भुल्लर के आवास से लगभग 7.5 करोड़ रुपये की नकदी, 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 26 लग्जरी घड़ियां सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है।सुनवाई के दौरान भुल्लर की ओर से पेश अधिवक्ता एसपीएस भुल्लर ने दलील दी कि मामले में चालान पहले ही दाखिल किया जा चुका है, ऐसे में आगे किसी जांच की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी पिछले 77 दिनों से न्यायिक हिरासत में है।वहीं, सरकारी वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी।इससे पहले, 4 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी भुल्लर के खिलाफ दर्ज दो CBI मामलों में कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने तत्काल राहत और अंतरिम आदेश के दायरे को लेकर विस्तृत सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया था।
You May Also Like
पीजीआई चंडीगढ़ में संविदा कर्मियों का आंदोलन उग्र, 4 हजार कर्मचारी 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल पर
- Vishal
- January 8, 2026
पश्चिम एशिया युद्ध का असर पंजाब तक LPG सिलेंडर को लेकर कई शहरों में हाहाकार, लंबी कतारें
- Vishal
- March 15, 2026
गाली देने से रोका तो पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, हाथ फ्रैक्चर 3 आरोपी गिरफ्तार
- Vishal
- March 25, 2026
तेज आंधी से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी, उड़ीं टिन की चादरें कई ट्रेनें रहीं प्रभावित
- Vishal
- January 24, 2026