चंडीगढ़ 19 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-44 डी मार्केट में बुधवार देर रात दवाई लेने पहुंचे एक युवक ने PCR पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार, धमकी और अधिकारों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अभिषेक भसीन ने इस संबंध में एसएसपी चंडीगढ़ को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की भी अपील की है।शिकायत के अनुसार, 18 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे अभिषेक दवाई लेने मार्केट पहुंचे थे और उन्होंने अपनी कार को सही तरीके से पार्क किया था। इसी दौरान PCR में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें अपमानजनक लहजे में बुलाया और कार पर लगे सनशेड को लेकर सवाल उठाए। युवक का कहना है कि निर्देश का पालन करने के बावजूद पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करते रहे और एक अन्य कर्मी ने धमकाते हुए बदसलूकी की।पीड़ित ने बताया कि उत्पीड़न से परेशान होकर उसने कई बार 112 हेल्पलाइन पर कॉल की, लेकिन मौके पर कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में पुलिस स्टेशन सेक्टर-34 से पहुंचे कर्मियों ने उसकी गाड़ी का रॉन्ग पार्किंग का चालान काट दिया, जबकि वहां “नो पार्किंग” का कोई बोर्ड नहीं था।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक PCR कर्मी नशे की हालत में था, लेकिन मेडिकल जांच की मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा 1 अप्रैल से बढ़ेंगे कलेक्टर रेट, 15 से 55% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में जमीन, मकान और फ्लैट…
Share to :

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय और…
Share to :

पंचकूला एक्सटेंशन-2 बना नया रियल एस्टेट हॉटस्पॉट, आधी कीमत पर मिल रहे प्लॉट

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ और पंचकूला में प्रॉपर्टी की…
Share to :

पीजीआई चंडीगढ़ में सैंपल कलेक्शन की नई व्यवस्था, लैब 25 से शिफ्ट होकर लैब 141-142 में हुआ स्थानांतरण

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पीजीआई के न्यू ओपीडी परिसर…
Share to :