दैनिक खबरनामा 19 मार्च 2026 आयरलैंड के शैनन शहर में फंसे यात्रियों और चालक दल को लेकर एअर इंडिया की विशेष उड़ान गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई। इस फ्लाइट में 220 से अधिक यात्री सवार थे, जिन्हें एयरलाइन की ओर से प्रति व्यक्ति 20,000 रुपये देने की पेशकश की गई है।यह पूरा मामला सोमवार का है, जब न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई102 को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियातन आयरलैंड के शैनन शहर की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा, जहां सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे, लेकिन उन्हें वहीं रुकना पड़ा।इसके बाद यात्रियों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया ने एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की। यह विशेष विमान बुधवार दोपहर ज्यूरिख से शैनन पहुंचा और वहां से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।अधिकारियों के अनुसार, विशेष उड़ान गुरुवार को दिल्ली में सुरक्षित उतर गई। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए मुआवजे के तौर पर 20,000 रुपये देने की घोषणा की है।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026