चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में भारत के प्रीमियम बर्थिंग सेंटर क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने होने वाले माता-पिता के लिए ‘बेबी-रेडी वर्कशॉप-कम-बेबी शावर’ का सफल आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में ट्राइसिटी से 20 से अधिक दंपतियों ने भाग लिया और मातृत्व-पितृत्व की नई शुरुआत का उत्सव मनाया।कार्यक्रम का उद्देश्य होने वाले माता-पिता को गर्भावस्था और शिशु के आगमन के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार करना रहा। बेबी-रेडी वर्कशॉप के तहत गर्भावस्था फिटनेस, योग और पोषण पर आधारित इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दंपतियों को सक्रिय, स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरपूर रहने के लिए मार्गदर्शन दिया। खुली चर्चा के दौरान प्रतिभागियों को अपने प्रश्न रखने और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेबी शावर रहा, जिसमें होने वाली माताओं के मातृत्व सफर का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस दौरान होने वाली माताएं रैंप पर चलीं, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। रोचक खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ, उपयोगी उपहार और लकी ड्रॉ ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।यह आयोजन क्लाउडनाइन हॉस्पिटल चंडीगढ़ की प्रसूति, स्त्री रोग और फर्टिलिटी केयर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जीवनसाथियों और परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी ने गर्भावस्था को एक साझा और सुखद यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया। क्लाउडनाइन का यह प्रयास हर गर्भावस्था और हर नए जीवन को देखभाल, स्नेह और करुणा के साथ मनाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि क्लाउडनाइन भारत की अग्रणी महिला, बाल एवं फर्टिलिटी अस्पताल श्रृंखला है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। देश के 14 शहरों में इसके 43 केंद्र कार्यरत हैं। 1 लाख से अधिक सफल प्रसवों और 3,000 से अधिक विशेषज्ञों की टीम के साथ क्लाउडनाइन मातृत्व, फर्टिलिटी, स्त्री रोग, नवजात एवं बाल चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीजीआई चंडीगढ़ में संविदा कर्मियों का आंदोलन उग्र, 4 हजार कर्मचारी 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल पर

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन…
Share to :

पंजाब की लेडी ड्रग अफसर नवदीप कौर फैशन वर्ल्ड में चमकीं, मिसेज नेशनल 2025 में फर्स्ट रनर-अप

मोहाली | 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)पंजाब की लेडी ड्रग कंट्रोलर अफसर नवदीप…
Share to :

चंडीगढ़ का कचरा पंजाब के खाली इलाकों में फेंकने का आरोप, सीनियर डिप्टी मेयर ने जांच की मांग की

चंडीगढ़ 11 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़-मोहाली पंजाब के खाली इलाकों में चंडीगढ़ के…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 12वीं बस रवाना

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…
Share to :