पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की संभावित डायवर्जन को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने जिले में एलपीजी की सप्लाई और वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि जिले भर में गैस एजेंसियों पर नजर रखने के लिए फूड सप्लाई अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो नियमित रूप से निरीक्षण और सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी तैयार की गई सूचियों के अनुसार जांच करेंगे और एलपीजी वितरकों के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सिलेंडरों का वितरण निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए।उपायुक्त ने सभी एलपीजी वितरकों, डिलीवरी स्टाफ और संबंधित हितधारकों को निर्देश दिए कि वे निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें, ताकि सप्लाई व्यवस्था सुचारू और पारदर्शी ढंग से चल सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि एलपीजी सिलेंडरों की डायवर्जन, जमाखोरी या दुरुपयोग का कोई भी मामला सामने आने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि इस तरह की कोई अनियमितता सामने आए तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :