हरियाणा 16 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी दो साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। अस्पताल ले जाते समय बच्ची की भी मौत हो गई, जबकि पिता की मौके पर ही जान चली गई।मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में अपनी पत्नी और दो साल की बेटी नीतू के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार राहुल अपनी बेटी को लेकर सोसाइटी की छत पर गया। वहां से पहले उसने बच्ची को नीचे फेंका और फिर खुद भी छलांग लगा दी।बताया जा रहा है कि राहुल अपने टावर-9 में स्थित 2 बीएचके फ्लैट से निकलकर टावर-5 में गया और वहां की 23वीं मंजिल की टेरेस से कूद गया। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल के अनुसार मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026