चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया के गहन अध्ययन और प्रभावी निगरानी के लिए राज्य स्तरीय क्रिया एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की कमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।कमेटी में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडथे, विधायक बीबी बतरा, पूर्व सीपीएस चौधरी रामकिशन गुर्जर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर राणा को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कमेटी में कांग्रेस के किसी भी लोकसभा या राज्यसभा सांसद को शामिल नहीं किया गया है।
हाईकमान के निर्देश पर हुआ गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कमेटी पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गठित की गई है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में संभावित कमियों, गड़बड़ियों और अनियमितताओं का गहन अध्ययन किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी स्तर पर अपने मताधिकार से वंचित न हो।गलत प्रक्रिया का करेगी कड़ा विरोध राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण और आवश्यक प्रक्रिया है, जिसका मकसद मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और अद्यतन बनाना है। लेकिन यदि इस प्रक्रिया में पक्षपात, भेदभाव या गलत तरीके अपनाए जाते हैं, तो कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी।यह कमेटी राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए जिला और बूथ स्तर तक निगरानी सुनिश्चित करेगी। साथ ही, जनता में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि लोग समय रहते अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकें।
कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे SIR प्रक्रिया पर सतर्क नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की जानकारी तुरंत पार्टी नेतृत्व को दें।पार्टी का कहना है कि यह कदम लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीएम सूर्य घर योजना फिर CREST के पास, चंडीगढ़ में 115 मेगावाट सौर ऊर्जा लक्ष्य तय

चंडीगढ़ 18 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ करीब नौ महीने के अंतराल के…
Share to :

हेडलाइन IDFC First Bank में 590 करोड़ घोटाला कारोबारी मनीष जिंदल 5 दिन के रिमांड पर, IAS कनेक्शन की जांच तेज

चंडीगढ़ 2 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा सरकार के खातों…
Share to :

14 मार्च को मोगा में भाजपा की बदलाव रैली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी…
Share to :

चंडीगढ़ का कचरा पंजाब के खाली इलाकों में फेंकने का आरोप, सीनियर डिप्टी मेयर ने जांच की मांग की

चंडीगढ़ 11 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़-मोहाली पंजाब के खाली इलाकों में चंडीगढ़ के…
Share to :