पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल ने गुरुवार को खरड़-बानोड रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद खरड़ के कार्यकारी अधिकारी को मार्च माह से सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए तुरंत टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में बरसाती पानी की सुचारू और प्रभावी निकासी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने खूनीमाजरा में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और यह एसटीपी जुलाई 2026 तक चालू होने की संभावना है। डिप्टी कमिश्नर ने परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।डिप्टी कमिश्नर ने छज्जूमाजरा रोड (एसबीपी होम्स के पास) चल रहे बरसाती पानी निकासी कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर परिषद खरड़ के कार्यकारी अधिकारी को मानसून से पहले टाइल्स लगाने सहित सभी शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए,ताकि स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री अनमोल सिंह धालीवाल, एसडीएम खरड़ श्रीमती दिव्या पी. सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री संजीव अरोड़ा की ब्रिटेन-इज़राइल यात्रा को दी मंज़ूरी से इनकार आप

पंजाब 15 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी…
Share to :

मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू, ₹27,294 करोड़ के प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित; कई बड़े उद्योगपति पहुंचने की उम्मीद

पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में पंजाब सरकार की…
Share to :

पंजाब इस समय भीषण धुंध और शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया

मोहाली | 29 नवंबर | जगदीश कुमारपंजाब इस समय भीषण धुंध और…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में बड़ा एलान यूके की ‘3 एसोसिएट्स’ करेगी पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश

पंजाब 13 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट…
Share to :