मोहाली | 29 नवंबर | जगदीश कुमारपंजाब इस समय भीषण धुंध और शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, वहीं अमृतसर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। घने कोहरे के कारण वेरका से पठानकोट जाने वाले नेशनल हाईवे पर बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।ट्रक के पलटते ही पूरी सड़क पर बजरी फैल गई और कुछ ही देर में हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण पीछे से आ रहे कई वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और आपस में टकरा गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाने और सड़क से बजरी साफ करने का काम शुरू किया गया। ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया, लेकिन कोहरे के कारण राहत कार्य में भी परेशानी आई।उधर, मौसम विभाग ने पंजाब के लिए धुंध और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहेगी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।धुंध का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कम से कम 3 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई फ्लाइटें देरी से संचालित हो रही हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा।मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धुंध के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और सावधानी बरतें।
फिलहाल पंजाब में ठंड, कोहरा और हादसों का यह सिलसिला प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

LPG वितरण में बड़ा घोटाला बिना बुकिंग के सिलेंडर, देरी पर भड़के सांसद गुरजीत सिंह औजला

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर से सांसद Gurjeet Singh Aujla ने…
Share to :

केंद्र ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री संजीव अरोड़ा की ब्रिटेन-इज़राइल यात्रा को दी मंज़ूरी से इनकार आप

पंजाब 15 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी…
Share to :

पंजाब में ऑरेंज अलर्ट बारिश-ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता कल से मौसम होगा साफ

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में मंगलवार को दिन के बाद…
Share to :

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 अप्रैल से रनवे मरम्मत, रोज 9 घंटे उड़ानें रहेंगी बंद

दैनिक खबर नंबर 29 मार्च 2026 अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी…
Share to :