नई दिल्ली 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने गुरुवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi पर हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत के डूबने के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने इस घटना पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारत के दरवाजे तक पहुंच चुका है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत के डूबने के बावजूद प्रधानमंत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को कमजोर कर दिया है। राहुल ने लिखा कि ऐसे समय में देश को मजबूत और स्पष्ट नेतृत्व की जरूरत है।बताया जा रहा है कि ईरान का युद्धपोत ‘आइरिस देना’ विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) 2026 और मिलान 2026 कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहा था। इन नौसैनिक कार्यक्रमों के लिए भारत ने ही इस जहाज को आमंत्रित किया था। इसी दौरान श्रीलंका के पास समुद्र में यह जहाज डूब गया। आरोप है कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने इस जहाज को निशाना बनाया।भारत के पूर्व विदेश सचिव Kanwal Sibal ने भी इस घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह जहाज भारत के निमंत्रण पर नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था और ऐसे अभ्यासों के दौरान जहाज हथियार लेकर नहीं चलते। उनके मुताबिक, अमेरिका को जहाज की मौजूदगी की जानकारी थी, इसलिए यह हमला सुनियोजित माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि चूंकि यह जहाज भारत का मेहमान था, इसलिए भारत की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।इस बीच ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तट से करीब 2000 मील दूर भारतीय नौसेना के मेहमान जहाज पर हमला कर गंभीर गलती की है और उसे इसका पछतावा होगा।रिपोर्टों के अनुसार जहाज पर लगभग 180 लोग सवार थे। श्रीलंका की नौसेना ने अब तक 87 शव बरामद किए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों को दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ी राहत, चीन को भेजा जाएगा न्यायिक अनुरोध पत्र

नई दिल्ली 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पहलगाम आतंकी हमले की जांच…
Share to :

धान मंडी से स्मार्ट मीटर तक किसानों के मुद्दों पर ओडिशा बंद, NH-26 जाम

उड़ीसा 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उड़ीसा धान मंडियों के देर से…
Share to :

Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी

नई दिल्ली 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। दिल्ली की…
Share to :

साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, 1 जनवरी से लागू नया नियम

नई दिल्ली 22 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा…
Share to :