उड़ीसा 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उड़ीसा धान मंडियों के देर से खुलने और बिक्री में कथित गड़बड़ियों से परेशान किसानों का गुस्सा आज सड़कों पर दिखा। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नाम पर जुर्माना और टाटा पावर स्मार्ट मीटर को लेकर आरोपों के बीच नव निर्माण किसान संगठन ने सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ओडिशा बंद का आह्वान किया। बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न करने की अपील की गई।कालाहांडी के धर्मगढ़ ब्लॉक में बंद का व्यापक असर दिखा। NH-26 को नव निर्माण किसान संगठन के साथ BJD, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और OBC किसान मंच ने जाम किया। बसें, ट्रक और चारपहिया वाहन घंटों खड़े रहे। बाजार और सरकारी दफ्तर बंद रहे।आंदोलन में BJD ब्लॉक प्रेसिडेंट डाकेश्वर लहाजल, OBC किसान मंच डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डंबरुधर लहाजल, कांग्रेस ब्लॉक प्रेसिडेंट प्रेमलाल सागर और सीनियर कांग्रेस लीडर तुषार रंजन पट्योशी शामिल रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

संसद का विशेष सत्र शुरू महिला आरक्षण बिल पर 18 घंटे की बहस, पीएम मोदी आज करेंगे संबोधन

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 नई दिल्ली संसद का तीन दिवसीय विशेष…
Share to :

बसवा में ओपन सेमी शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन, 27 टीमों ने लिया भाग

राजस्थान 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बसवा उपखण्ड के मेघमाला क्षेत्र में हीरोज क्लब…
Share to :

दशहरा, दिवाली और छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत 1 सितंबर से बस टिकट बुकिंग शुरू, 20 सितंबर से चलेगी स्पेशल बसें

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला,…
Share to :

डिजिटल युग में न्याय व्यवस्था का रूपांतरण जरूरी जस्टिस विक्रम नाथ

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा है कि…
Share to :